प्रादेशिक सेना द्वारा 28–29 अगस्त 2026 को कोलकाता में आयोजित होने वाले “नो योर टीए संगोष्ठी”को समर्पित करते हुए 133 इको टास्क फोर्स ने स्थानीय समुदाय के सहयोग से साधड़ा,बलदेयाँ एवं नालदेहरा में दो दिवसीय वृक्षारोपण अभियान तथा नालदेहरा (शिमला) में “भारतीय सेना में शामिल हों”विषय पर प्रेरक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवाओं को भारतीय सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा राष्ट्र निर्माण,पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा में प्रादेशिक सेना की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया।

पर्यावरण संरक्षण एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के अनुरूप,133 इको टास्क फोर्स पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में निरंतर वृक्षारोपण एवं पारिस्थितिक संरक्षण से जुड़े विभिन्न अभियान संचालित कर रही है।इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,जो पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक सहभागिता के प्रति बढ़ती जन-जागरूकता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

ऐसे आयोजनों के माध्यम से इकाई न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा दे रही है,बल्कि युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा के लिए भी प्रेरित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *