Oplus_131072

जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में बुधवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई,जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।

हादसा शाम लगभग 6:30 बजे उस समय हुआ,जब रामपुर–खड़ाहण–कोटाधार–खोलीघाट रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (एचपी ०6ए 6454)गरटोला नामक स्थान के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार बस में लगभग 22 यात्री सवार थे।हादसे में बस के परिचालक जय प्रकाश नेगी,निवासी गांव घड़ोली,डाकघर खुनी,तहसील ननखड़ी और 72 वर्षीय डाकू राम पुत्र कालूराम,निवासी गांव शाहदू,तहसील ननखड़ी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा राहत नियमों के तहत मृतक के परिजनों को -20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि तत्काल जारी कर दी गई है।

अन्य मृतक की रिपोर्ट आने के तुरंत बाद फौरी राहत जारी की जाएगी।उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को उपचार के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर,खनेरी(रामपुर)लाया जा रहा है,जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन की टीम घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।वहीं,एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी अस्पताल में पहुंचकर उपचार एवं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं,ताकि घायलों को समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध हो सके।जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *