मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ.राज धीमान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।उनका निधन हमीरपुर जिला के नादौन में हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ.राज धीमान का महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अत्यंत महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।

उन्होंने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *