
शिमला वासियों को 24×7 स्वच्छ व सुचारू पेयजल मुहैया कराने के कार्य में जुटी SUEZ इंडिया की टीम जहां परियोजना स्थल पर विभिन्न निर्माण कार्यों के दौरान लोगों के समक्ष पेश आ रही विभिन्न समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने में अहम भूमिका निभा रही है,वहीं कंपनी भी अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके अधिकार व हितों के लिए समय समय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है,ताकि कार्य के दौरान कर्मियों में सौहार्दपूर्ण संबंध बना रहे और कर्मचारियों को किसी तरह की समस्या से दो चार न होना पड़े,इसी कड़ी में प्रोजेक्ट टीम ने ‘स्पीक अप एंड स्टॉप'(आवाज़ उठाएं और रोकें)शीर्षक के साथ सुरक्षा सप्ताह (सेफ्टी वीक) मनाया।

इसमें कार्यालय और फ़िल्डस्टाफ को किसी भी सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर खुलकर आवाज़ उठाने,समाधान न होने पर(शिकायत दर्ज करने)संबंधी विषय पर जागरूक किया गया।प्रोजेक्ट डायरेक्टर अभिजीत दास ने कर्मचारियों को सतर्क रहने और किसी भी सुरक्षा खतरे को पहचानने के प्रति प्रेरित किया।स्वास्थ्य एवं सुरक्षा अधिकारी अविनाश और मुबारक ने विभिन्न साइटों पर स्टाफ के साथ सुरक्षा खतरे का आकलन (सेफ्टी थ्रेट असेसमेंट)किया।

गौरतलब है कि SUEZ इंडिया शिमला शहर में जल आपूर्ति और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (SJPNL) के साथ मिलकर काम कर रही है।इस साझेदारी का मुख्य लक्ष्य शहर को विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुरूप 24×7 स्वच्छ पेयजल प्रदान करना है।

