
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार देर शाम ओक ओवर से हाईकोर्ट और छोटा शिमला तक सैर की।इस दौरान उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से बातचीत की।उन्होंने छोटा शिमला में निर्माणाधीन रिटेनिंग वॉल का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह,विधायक संजय अवस्थी और विनोद सुल्तानपुरी सहित शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

