पैट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ौतरी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस आज राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन का आयोजन कर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि प्रदर्शन में पार्टी नेताओं,पदाधिकारियों,अग्रणी संगठनों और विभिन्न विभागों के कार्यकर्त्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा है कि पैट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ौतरी से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार जिस तरह से चुप्पी साधे हुए है,उससे स्पष्ट होता है कि केंद्र ने तेल कंपनियों को मनमानी करने की खुली छूट दे दी है।विनय कुमार ने कहा कि तेल के बढ़ते मूल्यों से देश हर रोज महंगाई के दल-दल में फंसता जा रहा है।

पैट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्यों से आवश्यक वस्तुओं के भाव भी आसमान छूने लगे हैं।इसके विपरीत भाजपा तेल के बढ़ते दामों पर पूरी तरह खामोश बैठी है,जो कई सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा लोगों की भावनाओं से खेलती है और उसे आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है,जबकि कांग्रेस देश के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लोगों के साथ खड़ी है और किसी भी आंदोलन से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा है कि नगर निकायों के चुनाव परिणामों से भाजपा हताशा में है।प्रदेश में भाजपा विघटन की ओर तेजी से बढ़ रही है।उन्होंने कहा है कि भाजपा हमेशा ही झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती रही है लेकिन अब वह इसमें सफल नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *