Oplus_131072

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मंडी के एकदिवसीय दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी की टीएमसी को टैरर मर्डर क्राइम पार्टी बताया।उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता को अब ममता सरकार के अत्याचारों से राहत मिली है और प्रदेश अब विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा,क्योंकि वहां भाजपा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार कार्य करेगी।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जहां टीएमसी का झंडा,वहां दस-दस गुंडा वाली राजनीति अब समाप्त होगी और आने वाले समय में बंगाल में केवल कानून का डंडा चलेगा।उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार ने मछली-चावल को लेकर लोगों के बीच भ्रम और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया था,लेकिन भाजपा नेताओं ने स्वयं वहां जाकर मछली-चावल खाकर लोगों के भ्रम को दूर किया और जनता ने भी भाजपा को समर्थन देकर इसका जवाब दिया।ऑप्रेशन सिंदूर की वर्षगांठ को लेकर अनुराग ठाकुर ने भारतीय सेनाओं की वीरता की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान हमारी सेना के अदम्य साहस का प्रतीक है,जबकि विपक्ष की कायरता भी इस दौरान उजागर हुई है।उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं की गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी के कारण पाकिस्तान विदेशों में भारत पर उंगली उठाने का दुस्साहस करता है।विपक्ष को देश की सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर कायरतापूर्ण और मूर्खतापूर्ण बयान देने से बचना चाहिए।इस दौरान अनुराग ठाकुर ने मंडी के पड्डल मैदान बीसीसीआई व एचपीसीए द्वारा आयोजित टाटा आईपीएल फैन पार्क का निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि आईपीएल से निकलकर कई खिलाड़ी आज भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *