Oplus_131072

रविवार को धर्मार्थ एवं शमशानघाट विकास सभा (पंजीकृत)टुटू की कार्यकारिणी की बैठक स्वर्ग आश्रम परिसर में सभा के संरक्षक,अधिवक्ता दिवाकर देव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक में श्मशानघाट परिसर में निर्माणाधीन महाकाल की प्रतिमा की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई।बताता चलें कि टुटू श्मशानघाट में गत चार महीनों से उड़ीसा के मूर्तिकारों द्वारा 21 फुट ऊंची महाकाल की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है।यह कार्य स्थानीय पंजीकृत संस्था धर्मार्थ एवम् शमशानघाट विकास सभा द्वारा स्थानीय लोगों से एकत्रित दानराशि से करवाया जा रहा है।

सभा द्वारा आयोजित बैठक में प्रतिमा की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा करते हुए मूर्ति निर्माण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया।सभा के महासचिव,उत्तम सिंह कश्यप ने बताया कि मूर्ति निर्माण कार्य पर अभी तक लगभग 15 लाख की राशि खर्च हो चुकी है।उन्होंने बताया कि मूर्ति निर्माण का कार्य आगामी एक महीने में पूर्ण हो जाएगा।

बैठक में वास्तुकार,इंजीनियर कमल सकलानी की तकनीकी सलाह के साथ सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री की ऐच्छिक निधि से स्वीकृत 10 लाख की राशि से महाकाल की प्रतिमा के लिए प्रवेश द्वार,सीढ़ियां,पानी का टैंक,योग स्थल,सजावट दार पौधरोपण व परिसर के सौंदर्यीकरण करने का निर्णय भी लिया गया।बैठक में अन्य प्रतिभागियों में कोषाध्यक्ष,गौरव गुप्ता,उपाध्यक्ष गोपाल जोशी,ऑडिटर लायक राम कौशल,सदस्य रमेश नेगी,बलदेव शांडिल,टुटू के व्यवसाई अजय शर्मा,राजेश गोयल,अविनाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल,सुरेन्द्र कुमार शर्मा और निशांत सूद तथा मूर्तिकार निर्मल जैना उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *