शिमला में एक अधिकारी ने खौफनाक कदम उठाते हुए फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।मृतक अधिकारी रामेश्वर शर्मा (45 वर्ष) नगर निगम शिमला में डिप्टी कंट्रोलर पद पर तैनात थे।उन्होंने शुक्रवार को अपने निवास स्थान कसुम्पटी, शिमला में फांसी लगाकर जान दी।रामेश्वर शर्मा पुत्र तुलसी राम मूल रूप से शिमला जिला के चिडग़ांव क्षेत्र के सीमा गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में कसुम्पटी में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार सुबह अपने कार्यालय पहुंचे थे।दोपहर में उन्होंने छुट्टी ली और घर पहुंच गए।कुछ घंटों बाद उनके घर में यह दुखद घटना सामने आई।अधिकारी की पत्नी ने जब उन्हें कमरे में फांसी पर लटका देखा,तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है।पुलिस जांच में जुटी है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति नगर निगम शिमला में डिप्टी कंट्रोलर के पद पर कार्यरत थे। एसएसपी के मुताबिक पुलिस द्वारा बीएनएसएस की धारा 194 के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *