
महिला कांग्रेक की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा उत्तराखंड के शिमला दौरे पर पहुंची हैं,यहां उन्होंने महिला कांग्रेस के साथ बैठक की,उसके बाद पत्रकार वार्ता में अलका लांबा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है,उन्होंने कहा कि संसद से बिल पारित होने के बावजूद इसे लागू करने में जानबूझकर देरी की जा रही है,जिससे देश की महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है।महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष लांबा ने सवाल उठाया कि जब 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का कानून बन चुका है,तो इसे जमीन पर लागू क्यों नहीं किया जा रहा है,उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर केवल राजनीति कर रही है और वास्तविक लाभ देने से बच रही है।कांग्रेस नेता लांबा ने कहा कि महिला आरक्षण का उद्देश्य केवल प्रतिनिधित्व बढ़ाना नहीं,बल्कि महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी देना है,उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर बिल को लागू करे,ताकि महिलाओं को उनका संवैधानिक हक मिल सके,महिला आरक्षण से संबंधित कानून (नारी शक्ति वंदन अधिनियम)के तहत लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है,लेकिन मोदी सरकार ने इसका क्रियान्वयन जनगणना और परिसीमन से जोड़ दिया है।कांग्रेस ने जहां महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग उठाई है,वहीं,केंद्र सरकार पर इसे टालने के आरोप लगाए हैं,उन्होंने कहा कि देश भर से महिला आरक्षण को लागू करवाने के लिए महिला कांग्रेस दस लाख पोस्ट कार्ड पीएम मोदी को भेजेंगे,इसके साथ ही चलो संसद नारे के साथ महिला कांग्रेस द्वारा जुलाई में संसद सत्र के बीच महिला आरक्षण की जोरदार मांग उठाई जाएगी।अलका लांबा ने कहा यदि केन्द्र महिला आरक्षण को लागू नहीं करती है तो भी कांग्रेस पार्टी आने वाले हिमाचल के विधानसभा चुनाव और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत फीसदी आरक्षित देंगी।जिसको लेकर हिमाचल में अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं,कांग्रेस पार्टी संगठन में तो 40 फीसदी आरक्षण लागू कर चुकी है,अलका ने महिला सुरक्षा को लेकर कहा कि बीजेपी विधायक हंस राज पर नाबालिग लड़की पर दुष्कर्म का आरोप है,कोर्ट में भी उनका मामला हैं,बीजेपी को तुरंत उनकी सदस्यता रद्द करनी चाहिए,हिमाचल कांग्रेस द्वारा सड़कों पर उतरकर बेटी को न्याय दिलाने की मांग उठाई जाएगी।उन्होंने कहा कि महंगाई को लेकर देश भर में आंदोलन किया जायेगा,सिलेंडर मिल नहीं रहे,जैसे ही पांच राज्यों के चुनाव खत्म हुए कमर्शियल सिलेंडर एक हज़ार बढ़ गया,पेट्रोल डीजल शतक लगा चुका है,हिमाचल में कांग्रेस द्वारा महिलाओं को दी गई 1500 रूपये की गारंटी के सवाल पर अलका लांबा ने कहा कि हिमाचल सरकार ने कबायली क्षेत्रों की महिलाओं को 1500 दे दिया गया है अन्य प्रदेश की महिलाओं को भी जल्द देंगे।उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा SIR के जरिए लाखों वोट काटे जा रहे हैं,बीजेपी चुनाव आयोग,ईडी और सीबीआई को अपने विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही हैं।ईवीएम पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि खाली ईवीएम में ही दोष नहीं है,एसआईआर करवाकर बीजेपी सत्ता हथिया रही है,मतदाता सूची नहीं दी जाती है,आरोप लगाया कि मतदाता सूची फर्जी हैं,हरियाणा,बिहार और अब पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट में धांधली कर बीजेपी धन बल से जीत रही है।
