भाजपा प्रदेश महामंत्री व सांसद डा.सिकंदर कुमार ने कांग्रेस पार्टी पर नारी वंदन अधिनियम को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ है।डा.सिकंदर कुमार ने शिमला से जारी बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को दशकों तक लटकाने का प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक देश पर शासन किया,लेकिन महिला आरक्षण को कभी प्राथमिकता नहीं दी।उनके कार्यकाल में यह बिल सिर्फ फाइलों और ठंडे बस्ते में धूल फांकता रहा।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता जिस तरह की भाषा का उपयोग कर रहे हैं,उससे उनकी मानसिकता उजागर हो रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सिर्फ एक वोट बैंक समझा जबकि भाजपा ने उन्हें नारी शक्ति मानकर उनका वास्तविक अधिकार सुनिश्चित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *