(संजीव ठाकुर) हिमाचल के कांगड़ा जिले के धमेटा क्षेत्र का कपूर आयुर्वेद आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ नाम बन गया है स्थानीय स्तर से शुरू हुआ यह आयुर्वेदिक संस्थान अब देशभर के मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बनता जा रहा है,यहां ऐसे कई मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं,जिन्हें विभिन्न गंभीर बीमारियों के चलते आधुनिक चिकित्सा पद्धति में सीमित विकल्प बताए गए थे। घुटनों के दर्द,किडनी और लीवर से जुड़ी समस्याओं सहित कई पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोग यहां आयुर्वेदिक उपचार से राहत मिलने की बात कर रहे हैं।मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि यहां आने के बाद उन्हें न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी सुधार महसूस हुआ है,ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे गूगल,फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी कपूर आयुर्वेद को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।सोशल मीडिया पर मरीजों द्वारा साझा किए गए अनुभव और उपचार से जुड़े पोस्ट इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हैं,संस्थान की एक खास विशेषता यहां का सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण भी है। यहां आने वाले लोगों को न केवल आयुर्वेदिक उपचार दिया जाता है,बल्कि उन्हें बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।संस्थान से जुड़े लोग भगवान में आस्था, विशेष रूप से राधे-राधे वृंदावन की भावना के साथ मरीजों का मार्गदर्शन करते हैं।साथ ही नशा त्यागने,शाकाहार अपनाने और समाज सेवा जैसे संदेश भी दिए जाते हैं,सबसे महत्वपूर्ण बात यह सामने आती है कि कपूर आयुर्वेद से जुड़े सभी लोग बेहद विनम्र,सहयोगी और सेवा भाव से परिपूर्ण हैं।मरीजों के प्रति उनका व्यवहार और समर्पण ऐसा है,जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है।यही कारण है कि यहां आने वाले मरीज  यहां परिवार जैसा माहौल महसूस करते हैं,संस्थान की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि जो मरीज वहां तक पहुंचने में असमर्थ हैं,वे फोन के माध्यम से भी परामर्श ले सकते हैं।मरीज अपने रोग से संबंधित जानकारी और मेडिकल रिपोर्ट साझा कर दवाइयां मंगवा सकते हैं।इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।8580645676,9816209284,8894066556, 6230534666,कुल मिलाकर,धमेटा स्थित कपूर आयुर्वेद आज आयुर्वेद,सेवा भावना और विश्वास का संगम बनकर उभर रहा है,जहां देशभर से लोग नई उम्मीद लेकर पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *