
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने मण्डी जिले के सरकाघाट में एक 19 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।राज्यपाल ने इस घटना को “जघन्य,अमानवीय और अत्यंत चिंताजनक” बताते हुए कहा कि सभ्य समाज में इस प्रकार की हिंसक घटनाएं अस्वीकार्य हैं और इनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।राज्यपाल ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी से दूरभाष पर बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि दोषी के विरुद्ध सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा उसे शीघ्र न्याय के कटघरे में लाया जाए।राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में उन्हें धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।उन्होंने नागरिकों,विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सतर्कता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया।
