
भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी आवाज ने दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया और अब उनके जाने से एक युग का अंत माना जा रहा है।सिर्फ फिल्मी दुनिया ही नहीं,बल्कि क्रिकेट और खेल जगत में भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया गया है।आशा भोसले को भारतीय संगीत की सबसे बहुमुखी गायिकाओं में गिना जाता है।

उन्होंने रोमांटिक,गजल,पॉप,क्लासिकल और आइटम नंबर तक हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई।उनकी बहन लता मंगेशकर के साथ उनका नाम संगीत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।दोनों ने मिलकर भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा दुख:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रख्यात गायिका के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।सीएम ने कहा कि उनकी स्वर-साधना,अद्वितीय गायन शैली और भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों के हृदय को स्पर्श किया है और संगीत की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी है।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजनों व प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
