मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हमारी सरकार ने कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट की लंबाई 1376 मीटर से बढ़ाकर 3010 मीटर करने की दिशा में काम शुरू किया है। मुख्यमंत्री विधानसभा में कांगड़ा से भाजपा विधायक पवन काजल के सवाल के जवाब में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि अभी तक 1960 करोड़ रुपए लोगों को मुआवजे के रूप में बांटे जा चुके हैं,जिनके नाम पर जमीन थी।जैसे-जैसे हमारी वित्तीय स्थिति और बेहतर होती जाएगी और पैसा एयरपोर्ट पर सरकार लगाएगी।इस एयरपोर्ट में भूमि अधिग्रहण पर ही 3500 करोड़ खर्च होने हैं,जिसमें से अब डेढ़ हजार करोड़ रह गए हैं।भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने पूछा कि क्या एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस हवाई अड्डे के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है?जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को अगर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया नहीं बनाएगी,तो यह राज्य सरकार की कमिटमेंट है कि हम पीपीपी मोड या वायबिलिटी गैप फंडिंग पर विचार करेंगे।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अनुपूरक सवाल में पूछा कि क्या राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए ऑफ बजट लोन किया है?जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रश्न इससे संबंधित नहीं है और अभी इसकी जानकारी मेरे पास उपलब्ध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *