नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार को विधानसभा में बजट पर चर्चा की शुरुआत की।उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार प्रदेश को इस बजट से 10 वर्ष पीछे ले गई। मुख्यमंत्री के चार साल के कार्यकाल में करीब 15 हजार नौकरियां कम हुई हैं और सरकार ने आज तक के इतिहास का माइनस 42 प्रतिशत बजट पेश किया है।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के समय में लोन ग्रोथ 16.3 प्रतिशत तक चली गई जो आज तक के इतिहास में कभी भी नहीं रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने बिना फंडिंग कई योजनाओं की घोषणा की है।प्रदेश विकास की दृष्टि से 10 वर्ष पीछे चला गया है।जयराम ठाकुर ने कहा कि मुझे 29 बजट देखने का अवसर प्राप्त हुआ है।पांच बजट स्वयं ही प्रस्तुत किए हैं।उन्होंने कहा कि इस बार का बजट चार घंटे नौ मिनट 33 सेकेंड का था।जयराम ठाकुर ने कहा कि यह एक ऐसा नीरस बजट था कि सत्ता पक्ष के विधायक भी इसे सुनकर कई बार बाहर निकल गए।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब हमने पूछा कि यह बजट किसने बनाया है,तो सीएम ने कहा कि आपके समय में अधिकारी बनाते थे,हमारे जमाने में हम बनाते हैं।सीएम एकपल कुछ और कहते हैं,दूसरी तरफ कुछ और कहते हैं।हालांकि मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर के अभिभाषण पर हस्तक्षेप करने की कोशिश की।जयराम ठाकुर ने कहा कि यह वर्तमान मुख्यमंत्री का चैथा बजट है उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में 53412 करोड़ का बजट था। वहीं 2025 का 58514 करोड़ और वर्तमान 54928 करोड़ का है,जो माइनस चार हजार के करीब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *