Oplus_131072

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक प्रकाश राणा ने विधायक क्षेत्र विकास निधि के कब से बंद व लंबित होने को लेकर पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि की 1.10 करोड़ रुपए की बची हुई दो किस्तें 31 मार्च से पहले जारी कर दी जाएंगी।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार विधायक ऐच्छिक निधि जारी करने पर भी विचार करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में विधायक क्षेत्र विकास निधि के स्वरूप को लेकर विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं से शीघ्र चर्चा की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों के तहत विधायक निधि की कुल राशि का केवल 10 प्रतिशत ही महिला मंडलों को दिया जा सकता है।मुख्यमंत्री ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रकाश राणा ने 543 महिला मंडलों को विधायक निधि वितरित कर दी,जो निर्धारित सीमा से अधिक है।मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला मंडलों को सहायता दी जा सकती है,लेकिन एक तय सीमा के भीतर।साथ ही उन्होंने विधायकों को सलाह दी कि वे अपनी विधायक निधि का उपयोग पूंजीगत कार्यों पर करें।इस दौरान विधायक प्रकाश राणा ने अनुपूरक सवाल करते हुए सरकार पर विधायक क्षेत्र विकास निधि को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि सरकार ने इस निधि को बंद कर विधायकों को शून्य कर दिया है।राणा ने यहां तक कहा कि जब विधायक के पास कोई निधि नहीं होगी तो वह अपने क्षेत्र के लिए क्या करेंगे और क्या ऐसी स्थिति में उन्हें इस्तीफा नहीं दे देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *