बोले आर्थिक संकट से उभरेगा हिमाचल।

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बठमाना के तहत जाबरी में महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया।जनसभा को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि फिजूलखर्ची नहीं होनी चाहिए। प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है।लेकिन हिमाचल इस संकट से उभरेगा और फिर से मजबूत राज्य बनेगा।पूर्व की सरकारों के समय भी इस तरह का संकट आया था,लेकिन प्रदेश निरंतर आगे बढ़ता रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा।उन्होंने कहा कि महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है और इसी दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश सरकार हिम ईरा ब्रांड के माध्यम से देश के कोने-कोने में प्रदेश की महिलाओं द्वारा तैयार किये स्थानीय उत्पादों को बेच रहा है तथा महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिल रहा है।साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से महिला मंडल का निर्माण किया गया है।उन्होंने कहा कि महिला मंडल भवन का महिलाएं अपनी आजीविका को मजबूत करने के लिए सही उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उनका निरंतर प्रयास रहता है।लोगों के साथ संवाद होना चाहिए,जिन लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है,उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए और हमें अपने बुजुर्गों का भी ऋणी रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि धामी कॉलेज हमारे क्षेत्र की शान है और वहां पर आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।इस क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग लंबे समय से चली आ रही है।धामी सीएचसी को आदर्श अस्पताल बनाने की दिशा में तीव्र गति में कार्य किया जा रहा है।सुन्नी क्षेत्र में अस्पताल में 100 बेड की क्षमता कर दी गई है।स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रक्रिया शुरू की है।

उन्होंने बताया कि 25 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल योजना स्कीम बनाई जा रही है जिससे इस क्षेत्र के छूटे हुए घरों को लाभ मिलेगा।इसके लिए विभाग कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा कि सिंचाई की योजनाओं के लिए भी कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जायसी मंदिर के पास खेल का मैदान बनाया जाएगा।इसके अलावा जिम के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल के कार्यकाल के दौरान शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 375 से 400 करोड़ रुपए विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए गए है।उन्होंने कहा कि मंगला माता से भीगड़ी सड़क की सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बजट जारी किए जाएगा।उन्होंने कहा कि बठमाना पंचायत के लिए अभी तक 20 लाख रुपए विकास कार्यों के लिए जारी किया चुका है।

पुलिस को दें नशे की सूचना:उन्होंने कहा कि चिट्टे के कारण युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है।अगर आपके आसपास लोग नशे के कारोबार से जुड़े है तो उनकी सूचना पुलिस को दें।विकास कार्य तभी लाभ देंगें जब हमारी युवा पीढ़ी सुरक्षित रहेगी।पूर्व विधायक सोहन लाल ने कहा कि महिला मंडल भवन से विभिन्न कार्यों के लिए मदद मिलेगी। महिला मंडल का गांव के लिए बड़ा योगदान है।

लोगों ने रखी समस्याएं:स्थानीय व्यक्ति ने मांग उठाते हुए कहा कि धामी में कृषि विभाग का सेल ऑफिस बंद पड़ा है।इस वजह से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।इस पर कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस समस्या पर सकारात्मक कदम उठाया जाएगा।ललित कुमार ने इस मौके पर कहा कि थारट सड़क का काम और डंगे का कार्य पूरा नहीं हुआ है।मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों का समाधान किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि धामी में नया सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।इसके लिए विभाग भूमि की तलाश कर रहा है।पूर्व विधायक सोहन लाल,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर,बीडीओ बृजेश,नायब तहसीलदार राजेश शर्मा,एसडीओ लोक निर्माण जितेंद्र शर्मा,एसडीओ जल शक्ति विभाग नीरज,पूर्व प्रधान सुनील,पूर्व प्रधान अमरदेव,पूर्व पार्षद दिवाकर,जगत प्रकाश शास्त्री,देवेंद्र शर्मा,संजीव सूद,अशोक शर्मा,लोकेश,चंद्र, पंकज,विद्या देवी,मंजू,युवा कांग्रेस के जिला सचिव सुभाष शर्मा,रेखा शर्मा गीता राम,अखंड ज्योति महिला मंडल की सभी सदस्य सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *