हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरूवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके कार्यालय में मुलाकात की।इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य,और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मसलों और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर भी बातचीत हई है।राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई मुलाकात के बाद जयराम ठाकुर ने कहा कि संसद में पेश केंद्रीय आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और विकसित भारत 2047 के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी धाक जमा रहा है,जिसका पूरा श्रेय मोदी सरकार की दूरगामी सोच,कड़े आर्थिक सुधारों और सबका साथ,सबका विकास के मूल मंत्र को जाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सर्वेक्षण में दर्शाई गई जीडीपी वृद्धि दर और राजकोषीय स्थिरता यह स्पष्ट करती है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले एक दशक में जो नीतिगत ढांचा तैयार किया है,वह अब आत्मनिर्भरता के फल दे रहा है।विशेषकर पूंजीगत व्यय में की गई रिकॉर्ड वृद्धि ने न केवल देश के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प किया है,बल्कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में कनेक्टिविटी और पर्यटन के नए युग की शुरुआत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *