
सिरमौर के हरिपुरधार के समीप गत शुक्रवार हुए भयानक बस हादसे में जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक मृतकों व घायलों की सूची जारी की गई है।सूची के तहत बस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है,जबकि 61 लोग गंभीर व आंशिक रूप से घायल हैं।घायलों का उपचार पीजीआई के अलावा डा.वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन,जिला अस्पताल सोलन के साथ-साथ हरिपुरधार,संगड़ाह,राजगढ़ व ददाहू के अस्पतालों में चल रहा है।ऐसे में स्पष्ट है कि जो बस शिमला से कुपवी वाया राजगढ़ नौहराधार जा रही थी,उस बस में क्षमता से करीब 36 सवारियां अधिक सवार थीं,जो पूरी तरह से नियमों की अवहेलना थी।बस की सीटिंग कैपेसिटी 39 की थी,जबकि बस में यदि मृतकों व घायलों की संख्या को जोड़ा जाए,तो यह आंकड़ा 75 बनता है।हरिपुरधार में हुए बस हादसे के घायलों का हाल पूछने प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,हिमाचल सरकार के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान देर शाम मेडिकल कालेज नाहन पहुंचे,जहां पर उन्होंने घायलों का हाल-चाल पूछा।इसके अलावा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार,सांसद सुरेश कश्यप के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने भी हरिपुरधार बस हादसे में घायलों का हाल-चाल पूछा।

ये बने काल का ग्रास:हादसे में प्रशासन की ओर से जिन 14 मृतकों की पुष्टि की गई है,उनमें हिमांशी(छह माह)पुत्री आशीष गांव झंझा कुलग कुपवी,हिमा (50)पुत्री सुंदर सिंह भडणु करसोग मंडी,सनम (20) पुत्री संतराम पाब पोस्ट ऑफिस जरवा रोनहाट,बलवीर सिंह(45)पुत्र मोहर सिंह निवासी बेचड़ का बाग तहसील ददाहू,विलम सिंह (48) पुत्र छज्जू राम निवासी जूडु शिलन कुपवी शिमला,प्रोमिला देवी (21)पुत्री कृपा राम निवासी छांजा गांव कुलग कुपवी शिमला,सूरत सिंह (60) पुत्र संगरू राम निवासी कांडा बाना कुपवी,सुमन (28)पुत्री रन सिंह गांव डौंची कोठियाना कुपवी,रमेश(35) पुत्र दाई सिंह निवासी बोरा कुलग कुपवी, कियान(4) पुत्र विलम नोरा बोरा कुपवी,रियांश (9)पुत्र दिलावर सिंह निवासी बोरा कुलग कुपवी,मोहन सिंह (55) निवासी चौरास नौहराधार,प्रियंका (22) पुत्री धर्म सिंह निवासी पंजाह कोरग हरिपुरधार,साक्षी(26) पत्नी रमेश गांव बोरा कुलग कुपवी शामिल है।प्रशासन की ओर से मृतकों को 25-25 हजार रुपए,गंभीर रूप से घायलों को 15 से 20 हजार रुपए,जबकि आंशिक रूप से घायल लोगों को पांच-पांच हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है।

अस्पतालों में भर्ती घायल:नाहन मेडिकल कालेज में भर्ती कल्पना निवासी सैन पाब,तमन्ना निवासी गवाहू,सिमरन निवासी पंजाह,रंजना पंजाह,अरविंद बोहरा,अंकिता जियाली,पूनम मोहतू,अवनी चनोटी,सरोज सैनपाब,कपिल पनोग,मनोज धीर,सारांश सैनपाब,अन्नया सैनपाब,अनीता नौहरा,दिनेश लौजा,खजान सिंह कंडियाणा,मनोज बाला कंडियाणा,अभय पांझा,सतपाल अंधेरी,शांति देवी चौरास,नाहन मेडिकल कालेज से दिनेश और खजान सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।वहीं राजगढ़ अस्पताल में भर्ती सुगना निवासी साला,नरिया निवासी साला,निहारू शागली,अंबिका शील,चंदा राम खुंडाली, प्रियंका नौहराधार,मनीषा टिक्कर,आस्था बौहरा,राहुल बौहरा,सूरज जुडू,विशाल रूग,कुलदीप थुलत,आराध्या शाला,चिंता कुमारी शील,संजय कुमार शील,मनीष भौरा,सुमन ओखली,अमित समहोही,अभिनंदन समहोही,अभय नौहराधार शामिल हैं।इसके अलावा सोलन अस्पताल में भर्ती युवराज निवासी बांदर,प्रीति जजयाल कुपवी,आशीष जजयाल कुपवी,रोहित टिक्कर कुपवी को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है।शीतल निवासी कुलग को आईजीएमसी शिमला,दिव्यांशी फागू,विरमा फागू, सुनील बागी,धु्रव जासवीं, ललित बाग,राज कुलग,तेजस कुलग,बनीता कुलग,सुरेंद्र धार चांदणा,विजय भलाई,ममता धार,अदिति ढांक,सुषमा जुबली,टीना रावत शिलाव और बनीता निवासी ढांक शामिल है,जबकि एक घायल बोनी चौहान निवासी टिक्कर संगड़ाह अस्पताल में दाखिल था जिसे छुट्टी दे दी गई है।
