कुसुम्पटी में “समन्वय” संस्था की 20 दिवसीय बाल नाट्य कार्यशाला सम्पन्न हो गई,इस कार्यशाला 6 से 13 वर्ष के बच्चों ने एक्टिंग के गुर सीखे।उच्चारण,बॉडी मूवमेंट,आत्मविश्वास,स्टेज कॉन्फिडेंस को लेकर विभिन्न एक्सर्साइज में बच्चों ने विशेष रुचि दिखाई,कोर डायरेक्टर हेमलता ने बताया कि थिएटर आर्ट बच्चों में कॉन्फिडेंस पैदा करता है,जिससे वो जीवन की बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर पाते है।”समन्वय” के इस विंटर कैंप में भाविका शर्मा ने बच्चों को कंटेंपरेरी व फोक डांस सिखाया,कुसुम्पटी बाईपास रोड पर शिव मंदिर में अभिभावकों के सम्मुख बच्चों ने परफॉर्म किया।

इस अवसर पर “समन्वय” नाट्य संस्था के सचिव भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि हर वर्ष सर्दियों की छुट्टियों में यह कार्यशाला बच्चों के हुनर को निखारने के लिए पिछले 20 साल से लगाई जा रही है।उन्होंने कहा की बच्चों को वर्चुअल संसार से वास्तविक धरातल पर लाने के लिए संस्था लगातार प्रयासरत है।संस्था का मूल उद्देश्य बच्चों को कम उम्र में एक्टिंग व डांस के स्किल देना,उन्हें नशे से दूर रखना है।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *