
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर शिमला में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया गया।प्रदेश भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिमला स्थित सरकारी आवास बैनमोर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष ने केक काटकर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया।इस मौके पर उनकी धर्मपत्नि डा.साधना ठाकुर भी मौजूरद रहीं।

शिमला के पूर्व विधायक और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज पूर्व मुख्यमंत्री को बधाई देने के बाद नाटी पर थिरकते नजर आए।इस मौके पर करसोग के विधायक दीपराज और जुब्बल कोटखाई से भाजपा प्रत्याशी रहे चेतन बरागटा ने भी ढोल नगाड़ों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर जयराम ठाकुर को बधाई दी।

शिमला ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी रवि मेहता भी अपने समर्थकों के साथ बधाई देने पहुंचे।बंजार से भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी,पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर,कुल्लू से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर भी सैकड़ों भाजपा समर्थकों के साथ नेता प्रतिपक्ष को बधाई देने पहुंचे।

वहीं भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल सहित बिट्टू वर्मा,कमल सूद,मीडिया संयोजक कर्ण नंदा सहित कई अन्य नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने 15 किलो का केक नेता प्रतिपक्ष को भेंट किया।इस मौके पर मंत्री जगत नेगी,विधायक सुखराम चौधरी,बलबीर वर्मा,विनोद कुमार,दीपराज,लोकेंद्र कुमार, रीना कश्यप,पूर्ण चंद्र ठाकुर,इंद्र सिंह गांधी,आशीष शर्मा, रवि ठाकुर,केएल ठाकुर,लखविंदर राणा,परमजीत पम्मी, अर्जुन ठाकुर,बलदेव तोमर,हीरालाल ने भी जयराम ठाकुर को बैनमोर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।

जयराम ठाकुर के जन्मदिन को लेकर ‘हिमाचलो सिराजों री शान जयरामा’ नामक नाटी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया। इस मौके पर प्रदेश के प्रसिद्ध पहाड़ी गायक कपिल शर्मा ने दिन भर विभिन्न नाटियां गाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को झुमाया।जयराम ठाकुर जन्मदिन को लेकर बैनमोर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर के साथ नारेबाजी करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया।

मतभेद भुलाकर मंत्री जगत सिंह नेगी ने भी दी बधाई:प्रदेश सरकार की ओर से बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने जयराम ठाकुर को सुबह सबसे पहले पहुंच कर जन्मदिन के अवसर बधाई देते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।बता दें कि जगत सिंह को जयराम का धुर विरोधी कहा जाता है।लेकिन अब जगत नेगी ने राजनीतिक शिष्टाचार को निभाते हुए नेता प्रतिपक्ष को जन्मदिन पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री सहित अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने भी नेता प्रतिपक्ष को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।उन्होंने इस दौरान जयराम ठाकुर को लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर और कंगना रनौत ने भी जयराम ठाकुर को बधाई दी।

