हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी देवी जी में आस्था और चमत्कार का एक और जीवंत उदाहरण देखने को मिला है।यहां बिलासपुर से दर्शनों के लिए आई एक महिला ने दावा किया है कि माता रानी की कृपा से उसकी आंख की खोई हुई रोशनी वापस आ गई है। इस चमत्कारिक घटना ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं की आस्था को और गहरा कर दिया है।बिलासपुर से आए इस परिवार की मुखिया दलिपि देवी ने बताया कि उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी।उन्होंने कई जगहों पर डॉक्टरों को दिखाया और इलाज करवाया,लेकिन कोई भी दवा असर नहीं कर रही थी।जब हर तरफ से निराशा हाथ लगी,तो उन्होंने माता श्री नैना देवी के चरणों में अरदास लगाई।दलिपि देवी ने माता के दरबार में चांदी के नेत्र चढ़ाने की मन्नत मांगी।उनका कहना है कि जैसे ही उन्होंने सच्चे मन से यह मनौती मांगी,उनकी आंख की रोशनी में सुधार होने लगा और अब उनकी आंख बिल्कुल ठीक हो गई है।

आंख पूरी तरह ठीक होने के बाद दलिपि देवी अपने परिवार के साथ माता का आभार व्यक्त करने मंदिर पहुंचीं।उनके साथ उनके बेटे नरेश और सुरेश भी मौजूद थे।मन्नत पूरी होने की खुशी में उन्होंने माता के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की और चांदी के नेत्र अर्पित किए।यह घटना इस बात का प्रमाण है कि यदि ईश्वर में अटूट विश्वास और सच्ची श्रद्धा हो तो बड़े से बड़ा रोग और कष्ट भी दूर हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *