
विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर बार की तरह इस बार भी मंडी के पड्डल ग्राउंड में आपदा प्रभावितों के बीच अपने पुराने झूठे वादों और दावों की नदी बहाई,लेकिन प्रदेश के लोग सब कुछ जानते हैं।उन्होंने कहा कि इस बार भी मीडिया के माध्यम से बहुत सारे ऐसे लोग सामने आए,जिनका सब कुछ बर्बाद हो गया और उन्हें सरकार द्वारा कुछ नहीं दिया गया।इस तरीके की शिकायतों का मुख्यमंत्री संज्ञान लें और जिम्मेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित करें।जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन जमीनों पर इंडस्ट्री लगाकर प्रदेश की आय बढ़ाई जा सकती थी और प्रदेश में रोजगार का सृजन किया जा सकता था,उन्हें मुख्यमंत्री के प्रॉपर्टी डीलर मित्र बेचने की डील कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के धबेहड़ में आयोजित समर क्रिकेट कप-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए।इस दौरान स्थानीय लोगों और क्रिकेट प्रेमियों
