भाजपा के वंदे मातरम अभियान के तहत शुक्रवार को शिमला में कार्यक्रम होगा,इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर एक साथ होंगे।यह कार्यक्रम वुड विला पैलेस में आयोजित किया जा रहा है।इससे पहले हिमाचल बीजेपी का दो दिन का चिंतन सोलन जिला के बद्दी में संपन्न हुआ है,जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल के अलावा प्रदेश प्रभारी डा.श्रीकांत शर्मा भी थे।हाल ही में जयराम ठाकुर और अनुराग सिंह ठाकुर आमने-सामने नजर आए थे।दोनों के समर्थकों ने यहां पर खूब नारेबाजी भी की थी।

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने बताया कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए,इसके 150वें वर्ष के स्मरणार्थ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,सांसद अनुराग ठाकुर और सुरेश कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *