
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैणी द्वारा हिमाचल प्रदेश के भाई-बहनों के लिए आपदा में राहत सामग्री देने का महान कार्य किया है।डा.बिंदल ने बताया कि पंचकूला,अंबाला व आसपास के क्षेत्र के दानी महापुरुषों ने यह सामग्री एकत्र करके मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित की।इस सामग्री में 186 क्विंटल चावल,153 क्विंटल आटा,20 क्विंटल नमक,65 क्विंटल चीनी,20 क्विंटल दाल,25 किलो हल्दी,750 किलो मसाले,2400 लीटर खाने का तेल,50 किलो चाय पत्ती,1000 तिरपाले,1021 कंबल,1500 गद्दे,2600 साबून,1200 पैकेट बिस्किट,650 सैनेटरी पैड,बर्तन,टूथपेस्ट,पानी,मैगी,ओट्स व अन्य खुदरा सामान इस प्रकार 10 ट्रक सामग्री पंचकूला भाजपा कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर चंबा के लिए रवाना की गई।इस सामग्री को चंबा जिला के प्रभावित परिवारों में आवश्यकतानुसार वितरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैणी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन को ध्यानार्थ रखते हुए,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे प्रदेशों और वहां हुए बड़े नुकसान को लेकर चिंतित है और आपदाग्रस्त लोगों की सेवा करने में अग्रणी है।उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा सरकार इस संकट की घड़ी में हिमाचल के साथ खड़ी है।नायब सिंह सैणी और डा.राजीव बिंदल ने पंचकूला से चंबा जिला के लिए बड़ी मात्रा में राहत सामग्री को रवाना किया।
