
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।हिमाचल परिवहन निगम की एक बस सरकाघाट के मसरेन के पास गहरी खाई में जा गिरी।इस हादसे में बस में सवार 20 से 25 लोगों के घायल होने की खबर है,जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।इस हादसे में 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं की हालत भी नाजुक बनी हुई है।यह हादसा सुबह करीब 9 बजे मसरेन के त्रांगला गांव के पास एक मोड़ पर हुआ।बताया जा रहा है कि बस मोड़ से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।फिलहाल,घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाने का काम चल रहा है।

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है,लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार,मोड़ पर नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हुई है।पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
