बड़ा सवाल क्या यही कारण या इसके पीछे की वजह कुछ और?

दिल्ली:भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने का हवाला दिया है।धनखड़ ने अपने पत्र में लिखा,”मैं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए और डॉक्टरों की सलाह का पालन करते हुए भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं।जगदीप धनखड़,जो 11 अगस्त 2022 को देश के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे,ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखी और राज्यसभा के सभापति के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाई।इससे पहले,वे जुलाई 2019 से जुलाई 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्यरत रहे थे।राजस्थान के झुंझुनू जिले के किठाना गांव में जन्मे धनखड़ एक प्रख्यात वकील और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं।कुछ महीने पहले मार्च 2025 में,धनखड़ को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था,जिसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं व्यक्त की गई थीं।धनखड़ के इस्तीफे की खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई यूजर्स ने इस खबर को साझा करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।उनके इस्तीफे पर अभी तक राष्ट्रपति भवन या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।जगदीप धनखड़ के इस कदम से उपराष्ट्रपति पद के लिए नए उम्मीदवार की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना आने वाले समय में संसद और सरकार के कामकाज पर भी असर डाल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *