हिमाचल के लोगों ने मेहनत,ईमानदारी और सच्चाई के बल पर दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।हिमाचली नागरिकों की छवि न्यायप्रिय और क़ानून का पालन करने वाले नागरिकों के रूप में रही है और यह प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है।हमें जीवन में हर कदम पर यह भावना रखनी चाहिए कि पहले हिंदुस्तान,फिर हिमाचल और अंत में हम खुद की यही सोच हमें राष्ट्र और प्रदेश निर्माण में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करती है।

ये शब्द हमीरपुर से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में वल्र्ड हिमाचली ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहे।उन्होंने विभिन्न प्रवासी हिमाचली संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर हिमाचल के हित में अपने विचार साझा किए और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि चंडीगढ़ समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत हिमाचली संगठन अपनी जड़ों से जुड़े रहकर सामाजिक एकजुटता बढ़ा रहे हैं।वर्तमान में हिमाचल पर आई प्राकृतिक आपदा की चर्चा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में देश-विदेश से हिमाचली समाज एकजुट होकर मदद कर रहा है।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *