जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के मुख्य चौक पर किन्नौर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा गत 13 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पुतला फूंके जाने को लेकर किन्नौर भाजपा अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी द्वारा पुलिस स्टेशन रिकांगपिओ में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई है।प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने जारी प्रैस बयान में बताया कि नेता प्रतिपक्ष का रिकांगपिओ चौक पर पुतला फूंकने के मामले में रिकांगपिओ थाना में किन्नौर कांग्रेस के 8 लोगों विक्रम सिंह नेगी,निर्मल चंद्र,सूर्य बोरस,कुलवंत नेगी, मान चंद नेगी,राम मोहन,जय कृष्ण और राकेश कुमार के विरुद्ध एफ.आई.आर.दर्ज की गई है।उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर किन्नौर भाजपा जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी द्वारा पुलिस अधीक्षक किन्नौर को एक लिखित शिकायत पत्र दिया गया था,जिसके आधार पर रिकांगपिओ पुलिस थाने में उक्त 8 लोगों के विरुद्ध सैक्शन बी.एन.एस. 173 के अंतर्गत एफ.आई.आर. दर्ज हुई है तथा इस केस में सभी आठों कार्यकर्त्ताओं के विरुद्ध पुलिस द्वारा मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 189 (2) (गैरकानूनी जमावड़ा)और 292 (सार्वजनिक उपद्रव) के तहत दर्ज किया गया है।भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि पुतला दहन जैसे कृत्य न केवल कानून के खिलाफ हैं,बल्कि इससे सार्वजनिक व्यवस्था भी भंग होती है।उन्होंने आरोप लगाया है कि यह प्रदर्शन बिना किसी पूर्व अनुमति के किया गया,जिसमें अपमानजनक नारे भी लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *