आज प्रदेश के तीन जिलों शिमला,सोलन व सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 20 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।सोमवार को जुब्बड़हट्टी,धर्मशाला,कुफरी में खूब बारिश हुई जुब्बड़हट्टी में सबसे अधिक 54,धर्मशाला में 16,कुफरी में 11.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है,जबकि राजधानी शिमला व सुंदरनगर में 7-7 मिलीमीटर वर्षा हुई है।मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक आगामी कुछ दिनों में भूस्खलन,नदियों का जलस्तर बढ़ने और सड़कों के अवरुद्ध होने की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।गिरी जाटों डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण डैम का गेट खोला गया,जिससे गिरी और यमुना नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है।सिरमौर जिला प्रशासन ने मैदानी क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।मौसम विभाग ने नदियों के किनारे और डैम के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग ने राज्य में 20 जुलाई तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है,जिसके चलते आगामी कुछ दिनों के लिए कई जिलों में ऑरैंज तो कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।आज शिमला,सोलन और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरैंज तो बिलासपुर,कांगड़ा,कुल्लू और मंडी जिलों में भारी वर्षा का यैलो अलर्ट रहेगा।बुधवार को ऊना,चम्बा,कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों में भी भारी वर्षा का यैलो अलर्ट रहेगा।गुरुवार को ऊना,चंबा,कांगड़ा,कुल्लू,मंडी व सिरमौर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है,जबकि 18 जुलाई को चंबा,कांगड़ा व कुल्लू में भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी रहेगा।विभाग के अनुसार 20 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश की स्थिति बनी रहेगी,जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *