शिमला। एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश एनएसयूआई के स्तंभ रहे दिवंगत कार्तिक सिंह जस्वाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए।

एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर ने शोकसभा में कहा कि कार्तिक जस्वाल के आकस्मिक निधन से एनएसयूआई ने अपना एक कर्मठ मार्गदर्शक व सच्चा सिपाही खो दिया। मात्र 23 साल की उम्र में उनके आकस्मिक निधन से पूरी एनएसयूआई सदमे में है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा उन्हें याद रखेगी।

हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें कार्तिक के आकस्मिक निधन से बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके दादा सुंदर सिंह जस्वाल का भी निधन हुआ था और मात्र एक महीने के बीच उनके पौत्र का निधन जस्वाल परिवार व एनएसयूआई के लिये बहुत ही बड़ी क्षति व दुखदाई है।

पार्टी कार्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं व एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर कार्तिक के छाया चित्र पर अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्तिक की बहन व जीजा भी इस शोक सभा मे उपस्थित थे।

प्रतिभा सिंह ने भी जताया शोक 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी कार्तिक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। इसकेएक शोक संदेश में प्रतिभा सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना परमेश्वर से की है। उन्होंने कहा कि कार्तिक जस्वाल पार्टी का एक कर्मठ कार्यकर्ता था, जिसके निधन से एनएसयूआई के साथ साथ कांग्रेस पार्टी को भी बहुत नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *