शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. महावीर सिंह नें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

शिक्षा मंत्री ने प्रो. महावीर सिंह को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव ज्ञान सागर नेगी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा और जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा भी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *