पीएम मोदी के निर्याणक नेतृत्व में सशक्त भारत बनेगा विकसित भारत:अनुराग सिंह ठाकुर।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने श्रीनैना देवी विधानसभा के खारसी व निहारखण बासला में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित कर जनसमस्याओं की सुनवाई की।अनुराग सिंह ठाकुर ने बिलासपुर सदर के कुठेड़ा में सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा की।अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पिछले 11 वर्षों में नई ऊँचाइयों पर पहुँचा है।मोदी की कुशल आर्थिक नीतियों से हम 11 वें नंबर से चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं,80 करोड़ ज़रूरतमंदों को 5 किलो राशन व 4 करोड़ ग़रीबों को पक्का मकान मोदी सरकार ने दिया है।मोदी के निर्णायक नेतृत्व में सशक्त भारत विकसित भारत निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है,विगत 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास की भावना से सभी का उत्थान करते हुए 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को आसान बनाने का काम किया है।

इन 11 सालों में ‘डिजिटल इंडिया’और ‘मेक इन इंडिया’ जैसे अभियानों के माध्यम से भारत ने तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है,जिससे देश की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है साथ ही देश की सुरक्षा में मजबूती आई है।पीएम आवास योजना से लोगों को पक्के घर मिले,उज्ज्वला योजना ने स्वच्छ रसोई गैस का सपना पूरा किया,जनधन योजना ने गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा और आयुष्मान भारत योजना ने करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी,डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर डिजिटल समावेशन और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने जैसे प्रयासों में उल्लेखनीय योगदान दिया।इन पहलों से पारदर्शिता बढ़ी है और सरकारी लाभ तेजी से ज़रूरतमंदों तक पहुंचा है।मोदी सरकार की जनहितैषी अनगिनत योजनाएं आज हर गरीब का मान,सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा रही हैं।श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “मोदी सरकार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हुई हैं,2014 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी,जो 2025 में बढ़कर 780 हो गईं,वहीं,MBBS सीटों की संख्या 51,348 से बढ़कर 2024 में 1.18 लाख हो गई हैं।

मोदी सरकार ने पिछले 11 सालों में 17.1 करोड़ नई नौकरियां निकाली हैं।स्टार्टअप से 1.61 लाख युवाओं को नौकरी मिली है।स्किल इंडिया मिशन के तहत अब तक 2.27 करोड़ से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है।स्वच्छ भारत मिशन (12 करोड़ घरेलू शौचालयों का निर्माण) व प्रधानमंत्री जन धन योजना (55.22 करोड़ बैंक खाता)2015 में शुरू की गई,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (51.06 करोड़ नागरिक नामांकित)प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (52.5 करोड़ से ज्यादा का लोन स्वीकृत)प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (23.64 करोड़ नागरिक नामांकित)2016 में शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजन ( 10.33 करोड़ महिलाएं लाभान्वित),2018 में शुरू की गई प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना कार्ड (40 कोड से ज्यादा स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी) 2019 में शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( 11 करोड़ से अधिक किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने हेतु 368 लाख करोड़ रुपए वितरित)2020 में शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना (81 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुक्त राशन) ने भारत के आम जनमानस के जीवन को बदलते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर किया है।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” प्रधानमंत्री की अंत्योदय की नीति को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में विकास की बयार चली है जिससे भारत की विकसित भारत बनने की राह प्रशस्त हुई है,आज से प्रधानमंत्री के देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प से देश के 140 करोड़ नागरिकों को जोड़ने की शुरुआत है। जिसके तहत देश का प्रत्येक नागरिक भी 2047 तक देश को विकसित भारत बनाए जाने का संकल्प में साझेदारी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *