प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में जिस मजबूती के साथ देश खड़ा हुआ,दुनिया के अंदर पाकिस्तान को अलग-थलग किया गया और सेनाओं को पूर्ण स्वतंत्रता देते हुए इस आतंकवादी घटना का बदला लेने के लिए एक दृढ़ निश्चय किया और उसका परिणाम आपरेशन सिंदूर के रूप में निकलकर आया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने कहा कि हम इस महान व्यक्तित्व को धन्यवाद देते हैं,जिन्होंने देश की रक्षा के लिए,देश के मान-सम्मान के लिए दुनिया को साथ लेकर पाकिस्तान के आतंकवाद से लोहा लिया है।उन्होंने देश की तीनों सेनाओं को भी सिंदूर की सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं,वह करके दिखाते हैं।उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर बड़ा हमला होगा और हुआ।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर पुरुषों को मारा था।आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 15 दिन बाद नौ आतंकी शिविरों पर सटीक हमले कर नेस्तनाबूद कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *