शिमला में भाजपा द्वारा आयोजित डा.भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा उपस्थित रहे।इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने डा.भीमराव अंबेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर का अपमान ही किया और जब-जब अंबेडकर को सम्मान देने की बात आई,तो कांग्रेस के नेता दूर खड़े दिखाई देते थे।जब डा.अंबेडकर का निधन हुआ,तो उनके शव को हेलिकॉप्टर से ले जाने का बिल उनकी धर्मपत्नी को पकड़ा दिया गया।कांग्रेस नेताओं ने भीमराव अंबेडकर के विचारों को हमेशा दबाने का प्रयास किया।उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर को सम्मान दिया है,1990 में भाजपा समर्थित सरकार द्वारा डा.भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

भाजपा ने पंचतीर्थ का विकास किया,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने डा.अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को विकसित किया,जिन्हें पंचतीर्थ कहा गया,इनमें जन्म भूमि – महू (मध्यप्रदेश)चैत्य भूमि – मुंबई(जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ)शिक्षा भूमि (लंदन में वह स्थान,जहाँ वह शिक्षा के दौरान रहे)दीक्षा भूमि (नागपुर, जहां उन्होंने बौद्ध धर्म स्वीकार किया)और महापरिनिर्वाण भूमि (दिल्ली में उनका निधन स्थल)शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा,कर्ण नंदा,सुरेश भारद्वाज,रवि मेहता,संजय सूद,संजय ठाकुर,बिलाल शाह, गणेश दत्त,रूपा शर्मा,गौरव कश्यप,रमा ठाकुर,सुदीप महाजन,प्यार सिंह कंवर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *