प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2021 के आरम्भ में गठित 412 नई पंचायतों सहित कई पुरानी पंचायतों में चौकीदार के पद गत कई वर्षों से रिक्त पड़े हैं,जिस कारण इन पंचायतों को अनेकों असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।पंचायत कार्यालयों की संपति की देखरेख व साफ-सफाई,ग्राम सभा की बैठकों व अन्य सूचनाओं को घर-घर तथा अन्य संस्थानों को वितरित करने तथा पंचायत कार्यालय में उपस्थित लोगों को चाय-पानी की शिष्टाचार सेवाओं का दायित्व पंचायत चौकीदार का ही होता है।

शिमला ग्रामीण के अंतर्गत टुटू विकास खण्ड की ग्राम पंचायत,टुटू-मजठाई के प्रधान,उत्तम कश्यप ने बताया कि उनकी पंचायत के चौकीदार की अक्तूबर,2023 में हुई सेवानिवृति के पश्चात चौकीदार का पद रिक्त पड़ा है,उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में स्थानीय विधायक एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पंचायती राज मंत्री,अनिरुद्ध सिंह तथा मुख्य मंत्री स्तर पर कई बार मामला उठाए गया।जिसके संदर्भ में पंचायती राज विभाग द्वारा सितम्बर 2024 में मुख्यमंत्री कार्यलय को सूचित किया कि नवगठित 412 पंचायतों तथा कई अन्य पुरानी पंचायतों में चौकीदारों की नियुक्ति करने का मामला विभाग के विचाराधीन है,परन्तु इस दिशा में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई जबकि मंत्रिमंडल द्वारा विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों की भर्तियों बारे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं,पंचायत प्रधान,उत्तम कश्यप ने पंचायत में चौकीदार न होने की स्थिति में पेश आ रही विभिन्न असुविधाओं के मध्य नज़र सरकार से चौकीदार की नियुक्ति करने का पुनः अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *