विधानसभा बजट सत्र के दौरान सोमवार को सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने कानून व्यवस्था पर नारेबाजी की,मुख्यमंत्री के जवाब के दौरान विपक्ष सदन से बाहर चला गया।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध बेकाबू हो चुका है। पुलिस अपराध नियंत्रण के अलावा सारे काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के लोगों की सुरक्षा को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि पुलिस को प्रदेश की सुरक्षा के काम में लगाए विपक्षियों की सीआईडी करवाने के लिए नहीं।जयराम ठाकुर ने कहा कि जब विमल नेगी गायब हुए,तो इतने बड़े अधिकारी की खोज में पुलिस ने पहले कोई रुचि नहीं दिखाई।परिजनों को बार-बार मुख्यमंत्री से मिलकर खोज अभियान में तेजी लाने की गुहार लगानी पड़ी।थक हार कर परिजनों को ख़ुद उनका सुराग देने वालों पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित करना पड़ा।इस मामले में साजिश के तार बहुत गहरे हैं।इसलिए हर सवाल के जवाब मिलने चाहिए।इसलिए प्रदेश सरकार मामले की सीबीआई जांच करवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *