पूर्वाेत्तर राज्यों के युवाओं के लिए नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन।

अन्तर्राज्य छात्र जीवन दर्शन यात्रा (सेल)  2025,हिमाचल प्रदेश के अन्तर्गत शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।उन्होंने यात्रा में पूर्वाेत्तर राज्यों के युवाओं तथा ‘सेल’ के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

इसके अलावा,राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।इस अवसर पर,राज्यपाल ने कहा कि भारत एक सोच है जिसको पोषित करना हम सबका कर्तव्य है।उन्होंने छात्र संगठन के रूप में विद्यार्थी परिषद् की ज्ञान,शील और एकता के सिद्धांत का पालन करने के लिए सराहना की।उन्होंने कहा कि अन्तर्राज्य छात्र जीवन दर्शन यात्रा के कार्यक्रम एक-दूसरे को जानने और समझने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण का कार्य भी करते हैं।

उन्होंने देश की एकता और अखण्डता के लिए समर्पित होकर कार्य करे का आह्वान किया।राज्यपाल ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल हमारे देश की विविधता को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है,बल्कि यह राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।उन्होंने कहा कि 1966 में शुरू किया गया यह प्रकल्प पिछले 60 वर्षों से भारत के प्रत्येक कोने में एकता की भावना को बढ़ावा दे रहा है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष,राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025’का आयोजन किया गया है,जो ’20 जनवरी 2025’ से गुवाहाटी से शुरू हुई।इस यात्रा में ’256 छात्र’आठ अलग-अलग समूहों में पूरे भारत का भ्रमण कर रहे हैं।इन समूहों के नाम पूर्वाेत्तर भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे गए हैं,जो हमें उनके बलिदान और समर्पण की याद दिलाते हैं।

उन्होंने कहा कि ’ग्रुप 4 के 32 छात्र पूर्वाेत्तर भारत से हिमाचल प्रदेश के शिमला में ’2 से 6 फरवरी 2025’तक रहे।इस दौरान,उन्होंने स्थानीय संस्कृति,भाषा,और परंपराओं को समझने का प्रयास किया। उन्होंने स्थानीय परिवारों के साथ रहकर उनकी दैनिक जीवनशैली को जाना और स्थानीय समुदायों के साथ संवाद किया।यह अनुभव न केवल उनके ज्ञान को बढ़ाता है,बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करता है।इससे पूर्व,सेल के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव सांझा किए।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *