मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के तहत पड़ने वाली भौर पंचायत में बीती रात को गोशाला में बंधी एक गाय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है,इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी रोष है,गाय मालिक जब सुबह उठकर गोशाला में गया तो उसने गाय को संदिग्ध हालत में मरा हुआ पाया,शोर मचाने पर गांव के लोग भी मौके पर एकत्रित हुए जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की,गाय के साथ एक छोटा बछड़ा भी था जो सही सलामत है।

गाय मालिक रामकृष्ण ने बताया”मैं रोजाना की तरह शाम को गाय को गोशाला में बांधकर गया और खाना खाकर सो गया,सुबह उठकर जब दूध निकालने के लिए गया तो देखा,गाय को अलग पिलर से बांधा गया था,गाय के गले में कसकर रस्सा बंधा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी,गाय के पांव भी बांधे गए थे,उन्होंने इस पूरे मामले में जल्द करवाई की मांग की।वहीं,वेटनरी डॉक्टरों की टीम भी मौके पर पहुंची हुई थी,टीम ने पोस्टमार्टम कर दिया है,टीम सभी सैंपल पुलिस जांच लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी जिसके बाद ही गाय की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस ने गाय मालिक की शिकायत के आधार पर BNS की धारा 325 और पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर लिया है,और आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *