
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई।दोनों ने सुबह के समय कुंभ में स्नान किया।

साथ ही प्रतिभा सिंह ने विशेष पूजा भी कराई।इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यदुपति ठाकुर और मंत्री के प्रधान निजी सचिव राजेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।

स्नान के बाद प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह ने विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही स्थानीय श्रद्धालुओं से संवाद भी किया।

