Shimla/संविधान गौरव अभियान के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीटरहॉफ में हुआ।इसमें मुख्य वक्ता केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह रहे।उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल, सांसद डॉ.सिकंदर कुमार और प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माैजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की हमेशा सामाजिक और राजनीतिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेस के नेता आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब के अपने होने का ढोंग कर रहे हैं।राजनीतिक एजेंडे को साधने के लिए कांग्रेस और उसका ‘टूलकिट गैंग’ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा है।

अपनी विभाजनकारी,द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और उसको भी अपनी साजिश का केंद्र बना दिया।राहुल गांधी और उनके नेताओं के द्वारा किया गया ये कृत निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि देश के संविधान को समावेशी बनाने,देश के पिछड़ वर्ग,दलित,आदिवासी और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए तथा देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में बाबा साहेब का बहुत बड़ा योगदान है।उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *