हिमाचल प्रदेश में नए साल का स्वागत पूरे जोश और हर्षोल्लास से किया गया।नए साल के इस्तकबाल के लिए शिमला,मनाली,चायल,कसौली,डलहौजी सहित अन्य पर्यटन स्थलों के अधिकांश होटल पैक रहे।पर्यटन विकास निगम के और निजी होटलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।हिमाचल में बर्फबारी के बाद हजारों की संख्या में सैलानी हिमाचल आए हैं।सैलानियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस का कड़ा पहरा रहा।नए साल का जश्न मनाने के बाद सैलानी और प्रदेश के लोग शक्तिपीठों में माथा टेक कर दिन की शुरुआत करेंगे।

श्रीनयना देवी में मंगलवार रात दो बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। नए साल के इस्तकबाल के लिए शिमला,मनाली,चायल, कसौली,डलहौजी सहित अन्य पर्यटन स्थलों के अधिकांश होटल पैक रहे,31 दिसंबर की रात पर्यटन विकास निगम और निजी होटलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। होटलों में न्यू ईयर पार्टी,डांस एंड डाइन सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।चायल पैलेस,मनाली, धर्मशाला न्यू ईयर क्वीन भी चुनी गई।शिमला आने वाली एचआरटीसी और पर्यटन विकास निगम की लग्जरी और सामान्य बसें भी पैक होकर पहुंच रही है।हजारों की संख्या में टैक्सियां भी रोज शिमला में प्रवेश कर रही हैं।मनाली में भी पर्यटक वाहनों की संख्या भी भारी इजाफा हुआ है।बर्फबारी से हिमाचल में नए साल का जश्न मनाने का क्रेज और अधिक बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *