
धर्मशाला:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चर्चा का जबाव देते हुए सदन में कहा कि भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए एक्ट लाया जाएगा।इसके लिए सरकार गंभीरता से सोच रही है,और लीगल सुझावों पर विचार किया जा रहा है।इसके तहत चेंलाइजेशन के लिए 1500 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं,तो वहां पर खनन व अवैध खनन न किए जाने को लेकर नीति लाई जाएगी।सीएम सुक्खू ने कहा कि जंगल कटने की बात सदन में जोर शोर से उठी है।इस विषय को लेकर जंगलों को कटान को खोलने के लिए समय व सिस्टम निर्धारित किए जाने को लेकर काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पेडों के कटान को प्रतिबंधित किए जाने पर विचार कर रही है,जबकि उसे कब खोलना है उसका समय भी तय किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 प्रजातियों के पेड़ो को पूर्व सरकार ने काटने की अनुमति दे दी थी,जिसे अब घटाकर 13 कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से लाए गए प्रस्ताव में उनके नेताओं के खिलाफ अधिकतर मामले सामने आए हैं।उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता व ज़ीरो टॉलरेंस के साथ काम कर रही है।उन्होंने भाजपा की चर्चा की कड़ी निंदा की।सीएम सुक्खू ने कहा कि नियम 67 प्रस्ताव की चर्चा पर विपक्ष इतना गम्भीर था कि उस समय मात्र 14 विधायक ही सदन में बैठे हुए थे।सीएम ने पत्र बम मामले में पहले ही दिन एफआईआर दर्ज करवाई थी।जो अमोल नामक लड़के के खिलाफ दर्ज हुई थी,ये भरमौर से पत्र बम चला रहा था।पुलिस थाना बालूगंज में एफआईआर दर्ज करवाई थी,18 अगस्त 2023 को इस पत्र का फोटो खींचकर वायरल किया गया।इस मामले में भाजपा के एक विधायक को बुलाया गया,जिन्होंने जानकारी न होने की बात कही।उन्होंने अपने मित्र की ओर से इस पत्र को अपलोड किए जाने की बात कही,25 करोड़ की चिट्ठी में अमोल ठाकुर का कोई व्यक्ति ही नहीं है।सीएम सुक्खू ने कहा कि जो प्रदेश के हित का कार्य करेगा,भाजपा की वॉशिंग मशीन हम भी खरीद रहे हैं।जांच में पाया गया कि ऐसे मामले में संलिप्त नहीं थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप पर पूर्व सरकार की ओर से केसीसीबी के चयरेमेंन बनाने को लेकर जांच चलती है।लेकिन भाजपा में शामिल होने पर उन्हें क्लीन चिट्टी दे दी गई है,ओर उन्होंने फिर चुनाव भी लड़ा। सीएम ने कहा कि भाजपा का कच्चा चिट्ठा आंतरिक कलह का सबसे बड़ा सबूत है।किन्नौर के शोंग टोंग प्रोजेक्ट 2012 में पटेल कंपनी को अवार्ड किया गया,जिसे पांच वर्ष में पूरा करना था।प्रोजेक्ट को 2019 को पहली एक्सटेंशन ऑफ टाइम इओटी दी गई,1488 दिनों के लिए दी गई।उन्होंने कहा कि 2018 में तत्कालीन सरकार ने रेट बढ़ाकर 99 रुपए प्रति क्यूब का रखा,जिसे ही अभी जारी रखा गया है।उन्होंने कहा कि शराब ठेकों की बात की,जिसमें चार साल में 600 करोड़ कमाया था,उसमें एक साल में ही 600 करोड़ कमाए,तो पूर्व सरकार के समय में जो हुआ उसे क्या महाघोटाला कहेंगे।सीएम ने कहा कि मात्र पांच से सात प्रतिशत बढ़ोतरी से रिन्यू किए गए।जिस पर भाजपा विधायकों की ओर से जोरदार हंगामा सदन में करते हुए नारेबाजी भी की गई।इसके बाद सत्तापक्ष की मौजूदगी में सीएम सुक्खू ने चर्चा में अपनी बात जारी रखी।मुख्यमंत्री ने कहा कि बद्दी में 118 नियमों के तहत विधायक की ओर से जमीन खरीदी गई।नादौन में ज़मीन 2015 में ज़मीन चार लाख 75 हजार की स्टैंप ड्यूटी दी थी।अब एनएच होने के बाद छह करोड़ 70 लाख एचआरटीसी को दी गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने कई स्थानों पर ज़मीने खरीद रखी हैं।जबकि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सबसे पहले सबऑर्डिनेट सलेक्शन बोर्ड को भंग करके 14 एफआईआर दर्ज कर 48 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की,जिसमें नौ कर्मचारी थे,जबकि अन्य भी शामिल थे।इनके मुख्यमंत्री ने एक कंपनी को 123 करोड़ की 150 बीघा भूमि दो करोड़ 81 लाख में दे दी।एक ही कंपनी को तीन बार एक रुपए स्कवेयर मीटर के हिसाब से 300 बीघा भूमि प्रदान कर दी गई।कंपनी द्वारा प्लाट काटकर अन्य कंपनियों को प्लॉट बेचे जा रहे हैं। नादौन में ईडी ने छापा मारा है,जोकि ज्ञान चंद को मेरा समर्थक बताया गया,जोकि कभी अनुराग और संजय का भी बन जाता है,10 वर्ष पहले प्रेस कांफ्रेंस की थी,जिसमें मेरे विधायक रहते आरोप लगाए,तब उनके खिलाफ 10 सालों से केस चल रहा है।पूर्व उधोग मंत्री की ओर से ऑक्शन करवाई गई थी,जिसमें उन्हें क्रशर मिला था।सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनके कार्यकाल में पुलिस भर्ती घोटाला हुआ।सीएम कार्यालय तक का इसमें नाम आया,तब पेपर कैंसिल करना पड़ा।सुंदरनगर में जहरीली शराब से मौत हुई है,फिर भी ठेके उन्ही के रिन्यू होते रहे।टूरिज्म में 18 फीसदी जीएसटी आती है,इसके तहत क्रूज चलाया गया। इसमें दो ठेकेदार की लड़ाई थी,जिसे सदन में उठाने का प्रयास किया जा रहा है,40 से 50 वोटर बॉडी को कंपनियां आकर चला सकती है,जिससे राज्य को रेवेन्यू मिलेगा और पर्यटन को भी विकसित किया जाएगा।ग्रीन एनर्जी पर उन्होंने कहा कि पेखुवाला पर भी गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए अरविटेशन की प्रक्रिया को खत्म किया गया है।जिससे व्हाईट फ्लावर व अडानी का केस भी अच्छे वकील रखने से केस जीते हैं,ओर 64 करोड़ मामले में भी जीतेंगे।सीएम ने कहा कि भाजपा ने एक सौ करोड़ की जगह यमुनानगर की साढ़े चार करोड़ में बेच दी, जिसे जल्द ही कैंसिल करवाया गया।होटलों को बेचने नहीं बनाने आए हैं,इसे लेकर सरकार कई तरह के तरीकों पर बात कर सकते हैं।सरकार कुछ करना चाहेगी,तो वह केबिनेट में लाया जाएगा,दहशरा में तंबोला मामले को पकड़कर दोबारा 2.12 करोड़ में दिया गया।
