भाजपा जिला अध्यक्ष रतन पल सिंह ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का दौरा फ्लॉप रहा है,क्षेत्र की जनता को सुबह लगभग दस बजे का समय देकर मुख्यमंत्री खुद दोपहर लगभग 12 बजे लोहारघाट पहुंचे,उन्होंने कहा कि विधायक संजय अवस्थी,अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोहार घाट में मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए पिछले 15 दिनों से क्षेत्र में दिन रात एक करने के बावजूद भी लोगों की भीड़ नहीं जुटा पाए,जिससे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मायूस दिखे,आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व में की गई झूठी घोषणाओं के कारण क्षेत्र के लोग विधायक और मुख्यमंत्री से खासे नाराज दिखे और उन्होंने इस कार्यक्रम का बाय काट किया,उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थाओं को बंद किया व अपनी झूठी घोषणाएं से क्षेत्र की जनता को ठगा,इस बार फिर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोहारघाट में आकर क्षेत्र के लोगों को एक और जुमला थमा दिया और क्षेत्र की जनता को गुमराह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *