
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रेडक्रॉस स्वयंसेवकों और महिलाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है।उन्होंने कहा कि महिलाओं,विशेषकर छात्राओं को नशे के खिलाफ लड़ाई में आगे आना चाहिए। राज्यपाल शुक्रवार को नालागढ़ में जिला रेडक्रॉस सोसायटी सोलन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस एक सामाजिक अभियान है,जो पीडि़त मानवता के लिए काम कर रहा है।राज्यपाल राजीव प्रताप शुक्ल ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हिमाचल प्रदेश तथा किनवन प्राइवेट लिमिटेड के कारपोरेट सामाजिक दायित्व की पहल पर लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ब्लड बैंक कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का भी उद्घाटन किया।राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रवास के दौरान नालागढ़ विकास खंड की रडियाली पंचायत में नशा निवारण जन जागरण कार्यक्रम में शिरकत की और कहा कि पूरे प्रदेश में पंचायत स्तर पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया है।इस अवसर पर विधायक हरदीप सिंह बावा,नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्ष वंदना बंसल,पूर्व विधायक केएल ठाकुर,राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा,बीबीएनडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनाक्षी तोमर,पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान,जिला रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी,नालागढ़ औद्योगिक संघ के सदस्य,विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
