नई दिल्ली में रविवार को सम्पन्न हुए अखिल भारतीय कोली समाज (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के त्रैवार्षिक चुनाव में हिमाचल के शिमला संसदीय क्षेत्र से पूर्व में रहे सांसद,वीरेंद्र कश्यप को निर्वाचित किया गया।चुनावी प्रक्रिया का संचालन मनोनीत निर्वाचन अधिकारी,हिमाचल प्रदेश कोली समाज के संरक्षक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उत्तम सिंह कश्यप की अध्यक्षता में नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित अखिल भारतीय कोली समाज के केंद्रीय कार्यालय में किया गया,चुनाव में देश भर से कुल 19 प्रदेश इकाइयों में से 15 इकाइयों के 45 प्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया,चुनाव अधिकारी उत्तम सिंह कश्यप ने वीरेंद्र कश्यप को 39 मतों के साथ निर्वाचित घोषित किया,जबकि उनके प्रतिद्वंदी हरियाणा के नानक चन्द को मात्र 6 मतों के साथ संतोष करना पड़ा।मतदान में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीतभाई पटेल (गुजरात)पूर्व राष्ट्र अध्यक्ष सत्य नारायण पवार (मध्य प्रदेश)कार्यकारी अध्यक्ष हरि शंकर माहौर (उत्तर प्रदेश)संस्थापक सदस्य दिगम्बर दास पाटनवाल (दिल्ली)महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा द्रोपदी कोली (राजस्थान)उपाध्यक्ष हरीश चंदावत (दिल्ली)आर भूपति (तेलंगाना)और महादेव बुआ (महाराष्ट्र) महासचिव डी.पी.शंखवार (मध्य प्रदेश) और मनुभाई चावड़ा (गुजरात)कोषाध्यक्ष विश्व प्रकाश माहौर (दिल्ली) एवं मीडिया प्रभारी दया नन्द कोली (दिल्ली) तथा विभिन्न प्रदेशाध्यक्षों एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया,हिमाचल प्रदेश से वीरेंद्र कश्यप एवं उत्तम सिंह कश्यप के अतिरिक्त प्रदेशाध्यक्ष,अमर चन्द शलाठ और कार्यकारिणी सदस्य जगदीश सिंह ने इस चुनावी बैठक में भाग लिया ।
वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि वह अखिल भारतीय कोली समाज के वरिष्ठजनों से चर्चा करके शीघ्र ही राष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।चुनावी प्रक्रिया आरम्भ होने से पूर्व गुजरात से सम्बन्धित निर्वतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीतभाई पटेल ने वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *