हिमाचल में कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है,ब्लॉक से राज्यस्तर तक सभी पदाधिकारियों को हटा दिया गया है। अब नए सिरे से कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन होगा।कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने को लेकर हाईकमान ने आदेश जारी किए हैं।इस बारे में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जानकारी सार्वजनिक की है।कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला कांग्रेस संगठन और राज्य सरकार दोनों की सहमति से हुआ है।बीते दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मुलाकात के बाद कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला लिया गया था और इसके बारे में हाईकमान को सूचना दे दी गई थी।इस सूचना के आधार पर अब हाइकमान ने कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला किया है।कांग्रेस हाइकमान ने अब ब्लाक से राज्यस्तर तक सभी पदाधिकारियों को हटाने का फैसला कर लिया है।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बीते दिनों कार्यकारिणी भंग होने के संकेत दिए थे।इस दौरान उन्होंने कहा था कि जो पदाधिकारी निष्क्रिय हैं,उन्हें हटाकर नए चेहरे संगठन में लाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *