
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग हो गई है,ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी सभी काम आपातकाल में ही करती है।आरोप लगाया कि आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस अपनी कार्यकारिणी भंग भी आपातकालीन रूप में करती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार कांग्रेस के भीतर गुटबाजी के बारे प्रश्न उठती आई है और आज यह आरोप सत्य सिद्ध हुए है,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लिए गए इस एक्शन ने कांग्रेस पार्टी के अंतर्द्वंद को सत्य सिद्ध किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंतर्कलह चरम सीमा पर थी और इसका गब्बर आज फट चुका है।ऐसे कहीं उदाहरण है जब कांग्रेस पार्टी आपस में ही उलझ कर कार्य कर रही थी,हिमाचल की सियासत का गढ़ बने हमीरपुर जिला में कांग्रेस के भीतर उठ रहे बगावत के सुर घातक साबित होने वाले है।जिला की पांचों विधानसभा में सामने आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नराजगी आने वाले समय में किसी बड़ी बगावत की ओर संकेत दे रही है।कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं।नादौन विधानसभा को छोड़ कर बाकी चारों विधानसभाओं में जिस तरह से कार्यकर्ता नाराज नजर आ रहे है,वह पार्टी हित मे कदापि सही नहीं है।भोरंज में विधायक सुरेश कुमार के होते हुए भी कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज दौरे के दौरान बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के थुनाग पहुंचते ही स्वागत के लिए खड़े कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी और ठाकुर चेतराम समर्थक मंत्री के स्वागत के दौरान आपस मे उलझ पड़े।इस दाैरान जमकर धक्का-मुक्की हुई और जगदीश रेड्डी समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।सोशल मीडिया पर यह सियासी ड्रामे खूब वायरल हुआ था।
