सब्जियों के बढ़ते दामों ने गृहिणियों के रसोई का बजट बिगाड़ दिया है,तो गरीबों की थाली से सब्जियां दूर हो गई है।त्यौहार,विवाह-शादी समारोह के बीच खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है,खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए महंगाई के इस दौर में दो वक्त की रोजी रोटी जुटा पाना दूभर हो चुका है।

ऐसे में कहीं से भी राहत की कोई उम्मीद दिखती नजर नहीं आ रही है,सरकार भी महंगाई पर काबू पाने में बेबस नजर आ रही है,सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मंडियों में भी मटर और टमाटर के दाम 140 और 80 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं वहीं,पत्तागोभी,फ्रांसबीन,शिमला मिर्च,कुंदरू के दाम 60 से 80 रुपए प्रति किलो के पार हैं।इसके साथ ही फलों के दाम भी आसमान छू रहे हैं।अनार और कीवी के दाम 200 और 140 रुपए प्रति किलो चल रहा है।और बाकी के फल सेब,जापानी फल,अमरूद,पपीता के दाम 80 रुपए प्रति किलो के पार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *